लूट की बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार
मोतिहारी, मई 25 -- तेतरिया,निसं। राजेपुर पुलिस ने लूट की बाइक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी मोतीपुर थाने के झिगहा गांव के नंदू राय का पुत्र शाहिल कुमार है। 21 अप्रैल को सलेमपुर में बासटपुर से बारात आया था। वापस घर जा रहे बाराती को सलेमपुर भुवालीहीह रोड में अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक व मोबाइल लूट लिया था। तीन दिन पहले अपराधी चुनलाल कुमार को लूट की मोबाइल, बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छापेमारी में थानाध्यक्ष कुमार सौरव, अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार उपाध्याय सहित सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे।जानकारी थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.