लूट की बाइक और तमंचे के साथ तीन शातिर धराए
गाजीपुर, अगस्त 27 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने भितरी अंडर पास से मंगलवार की रात को तीन शातिरों को लूट की बाइक, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों ने एक युवक को फंसाने के लिए एक व्यक्ति से बाइक लूटी थी और उसे वाराणसी में बेचने ले जा रहे थे। कोतवाल अनिल सिंह फोर्स के साथ मंगलवार को थाना क्षेत्र के भितरी अण्डर पास स्थित हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका। जांच करने पर अभियुक्तों के पास से एक तमंचा मिला। मोटरसाईकिल बीते 21 अगस्त को मेहनगर के गोपालपुर से लूट का निकला। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: गैंग लीडर सहित तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ मे उन्होंने अपना परिचय 18 वर्षीय अखिलेश चौहान पुत्र रामअवध चौहान निवासी ग्राम डिहवा थाना भुडकुडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.