इटावा औरैया, मई 25 -- जसवंतनगर। थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को थाना पुलिस कचौरा बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। यह भी पढ़ें- लुटेरा गैंग के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली तभी सूचना मिली कि दो युवक अवैध असलहे लेकर क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना क...