मेरठ, मार्च 30 -- फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झिझाड़रपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब ईंट-भट्ठे पर कार्यरत युवक द्वारा लूट की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। झिझाड़रपुर के भट्ठे पर काम करने वाले सौरभ ने अपने साथी प्रशांत पर Rs.10,000 लूटने का आरोप लगाया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना फलावदा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों के बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिससे घटना की सत्यता पर विमान लग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.