लूट की फर्जी सूचना ने पुलिस को छकाया
पीलीभीत, जून 28 -- बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में बुलेट बाइक और 70 हजार रुपये की लूट की सूचना जांच में पूरी तरह झूठी निकली। ग्राम मदधया निवासी पूरन सिंह नामक युवक ने पुलिस को बताया था कि 27 जून को नगरा चौराहे के पास पांच नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे बाइक और नकदी लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और युवक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके बयान संदिग्ध पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार कर लिया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी। जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसकी बुलेट बाइक अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी लूट की कहानी बना दी। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच में लूट की सूचना असत्य पाई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.