लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया
बिजनौर, जून 17 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी शराब के नशे में बाइक गड्ढे में गिरने के बाद युवक ने खुद को बचाने के लिए लूट की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घंटों दौड़भाग के बाद जब गहनता से जांच की तो मामला फर्जी निकला।थाना मंडावर क्षेत्र की चंदक पुलिस चौकी के गांव रायपुर बेरीसाल निवासी एक युवक ने शाम डायल-112 पर एक युवक ने सूचना दी कि कुछ बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की और बाइक व नकदी लूटकर फरार हो गए। यही सूचना पुलिस चौकी चंदक को दी।सूचना मिलते ही मंडावर पुलिस अलर्ट हो गई। कई टीमें बनाकर इलाके की घेराबंदी की गई और चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक विकास पुत्र दिनेश से पूछताछ की तो वह नशे में धुत मिला। सख्ती से पूछने पर उसने सच उगल दिया। विकास ने बताया कि वह शराब पीकर बाइक चला रहा था और सड़क किना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.