सहारनपुर, मई 18 -- नागल। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के पास शनिवार शाम लूट की सूचना से पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक और परिचालक ने डायल 112 पर कॉल कर बताया कि बदमाशों ने उनसे 80 हजार रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों से पूछताछ की, लेकिन उनके बयान संतोषजनक नहीं मिले। शक होने पर पुलिस ने चालक-परिचालक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मामला झूठा निकला। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार ट्रक चालक फैजान निवासी अहमदनगर खाताखेड़ी, थाना मंडी और परिचालक रहमान निवासी नूर बस्ती ने ट्रक मालिक से 80 हजार रुपये हड़पने के इरादे से लूट की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भ...