मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- ट्रक लूट की झूठी सूचना देने वाले चालक को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक ने पुलिस को लूट की सूचना देकर घंटों दौडाया,जबकि ट्रक को फाइनेंसकर्मी लेकर गए थे। पुलिस लूट की फर्जी सूचना देने वाले चालक का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक राहुल निवासी नाजिमपुर भूड थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर ने दो दिन पहले पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि अज्ञात तीन आरोपी उसका ट्रक लूटकर फरार हो गए है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की। घंटों की जांच पडताल में सामने आया कि ट्रक को फाइनेंसकर्मी लेकर चले गए है। किस्त जमा न करने पर मालिक को कम्पनी की तरफ से कई बार नोटिस दिया गया था। जांच में सामने आया कि ट्रक को फाइनेंस कर्मियों ने यार्ड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.