लूट की झूठी सूचना देने पर पांच का चालान
रुडकी, मई 12 -- भगवानपुर। लूट की झूठी सूचना देने का मामला पैसा का लेनदेन का निकला। इसमें पुलिस ने झूठी सूचना देने पर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, सलीम निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी जनपद सहारनपुर ने सोमवार की रात पुलिस के 112 नंबर पर ढाई लाख रुपये की लूट की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें पुलिस को तीन युवक जाते दिखाई दिए। नबीर व शौकीन निवासी मानक माजरा, साहिब निवासी डाडा जलालपुर, भगवानपुर का झूठी सूचना देने पर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.