मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुरा हेलोचनपुर निवासी थोक गल्ला व्यवसाई मदन कुमार के कर्मी लूट की झूठी साजिश रचने में हवालात पहुंच गया। पुलिस ने समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाने के सैदपुर निवासी कर्मी आदित्य कुमार की निशानदेही पर उसके घर की कोठी में छुपाकर रखा गया 2 लाख 2 हजार 335 रुपया बरामद कर लिया। व्यवसायी की मुरा चौक पर दुकान है। डीएसपी-टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थोक गल्ला व्यवसायी के कर्मी आदित्य कुमार करीब दो वर्षों से व्यवसायी के यहां काम करता है। गुरुवार शाम बखरी गांव के पास फील्ड से दो लाख दो हजार 335 रुपया वसूल कर आ रहा था। इस बीच कर्मी ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा हथियार भिड़ाकर पैसे लूटने की व्यवसायी को जानकारी दी। व्यवसायी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामला संदिग्ध लगने पर एसएसपी व ...