लूट की झूठी कहानी गढ़ने में किसान का चालान, पुलिस की जांच में खुला राज
संभल, अप्रैल 4 -- नगर के बहजोई रोड टी-पॉइंट पर लूट की सूचना से गुरुवार रात हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर दौड़ी और जांच शुरू की, लेकिन कुछ ही देर में मामला उल्टा निकला। किसान द्वारा रची गई झूठी कहानी का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसान का चालान कर दिया। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नगला खाकम निवासी किसान टीटू ने गुरुवार सुबह चंदौसी मंडी समिति में बहजोई रोड निवासी आढ़ती गौरव गर्ग को लगभग Rs.2.90 लाख की सरसों बेची थी। व्यापारी के पास पूरी रकम न होने पर उसने किसान को बाद में भुगतान करने के लिए कहा। शाम को व्यापारी ने टीटू को फोन कर बहजोई रोड स्थित टी-पॉइंट पर बुलाया, जहां उसने करीब 1.90 लाख रुपये किसान को दे दिए। इसके बाद टीटू बाइक से अपने गांव के लिए रवाना हो गया। रात करीब 10 बजे घर पहुंचकर टीटू ने परिजनों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.