मथुरा, अप्रैल 9 -- थाना गोवर्धन पुलिस ने दो दिन पूर्व लूट की सूचना देने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने 98853 रुपये हड़पने की नीयत से लूट की गलत सूचना देने वाले फाइनेंस कंपनी के एजेन्ट को जमुनावता चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब पौने 12 बजे उप निरीक्षक रजत दुबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछितों की तलाश में थे। तभी पुलिस टीम ने जमुनावता चौराहे के समीप से फाइनेंस कंपनी के एजेंट शिवकुमार निवासी जेपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास रुनकता, सिकंदरा, आगरा को लूट की फर्जी सूचना देने के मामले में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लुटे दर्शाये गये 98853 रुपये बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन ने बताया कि छह अप्रैल को फाइनेंस कंपनी एजेंट शिवकुमार द्वारा 112 नम्बर पर कॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.