मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मीरापुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूटी गई पुट्टी से लदी कैंटर गाड़ी, तमंचे व छुरी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया। गत 26 मार्च को जनपद सहारनपुर निवासी नसीम की मीरापुर खतौली मार्ग पर रजवाहे के समीप चोरों ने पुट्टी से लदी कैंटर गाड़ी लूट ली थी। पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने भूम्मा चौकी के समीप से चेकिंग के दौरान लूटी गई कैंटर गाड़ी 410 पुट्टी के कट्टे सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव ललियाना निवासी मरगूब पुत्र युनुस, जुबेर पुत्र गफ्फार और जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली निवासी रागीब पुत्र खुर्शीद बताए। पुलिस को बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस व एक छुरी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों बदमाशों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.