लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, पटना रेफर
छपरा, जून 5 -- बक्सा लेकर भाग रहे अपराधियों को दबोचा मांझी के माड़ीपुर कला गांव की घटना मांझी। थाना क्षेत्र के माड़ीपुर कला गांव में गुरुवार की रात लूटपाट के दौरान हथियारबंद अपराधियों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बक्सा लेकर भाग रहे अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी युवक को मांझी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, माड़ीपुर कला निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के पुत्र नितेश कुमार सिंह के घर गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधी घुस गए। अपराधियों ने घर में लूटपाट की और सामान लेकर भागने लगे। इस दौरान नितेश कुमार सिंह की नजर अपराधियों पर पड़ गई। उन्होंने साहस का परिचय देते हुए बक्सा लेकर भाग रहे एक अपराधी को दबोच लिया। अचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.