अररिया, अप्रैल 25 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया एबीसी नहर मार्ग में बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार की शाम फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मार दी। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। वहीं, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसके बाद लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। जहां पीड़ित का प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- हथियार भिड़ाकर डिलीवरी ब्वॉय की बाइक लूटी घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एबीसी नहर मार्ग पर गोढ़ी चौक से लगभग पांच सौ मीटर दूर घटना को ...