काशीपुर, जनवरी 24 -- काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने वारंटी सलीम पुत्र लतीफ शेख निवासी कैलसा बॉर्डर, अमरोहा तथा हाल निवासी ग्राम कुंडा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट तथा धारा 82 सीआरपीसी के तहत आदेश जारी किए गए थे। पुलिस द्वारा वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में एएसआई अजीत सिंह एवं कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.