लूट का मुकदमा दर्ज करने से नाराज दबंगों ने मां-बेटे का सिर फोड़ा
गाज़ियाबाद, जून 27 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। चेन लूट के मामले में मुकदमा दर्ज कराना महिला को काफी महंगा पड़ा। शुक्रवार रात को आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर मां बेटे का सिर फोड़ा दिया। महिला ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। नगर की संजयनगर कॉलोनी निवासी पूनम उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले कॉलोनी निवासी दो युवकों ने मेरे बेटे मुकुल से सोने की चेन लूट ली थी। इस मामले में मोदीनगर थाने में रिंकू व बादल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार रात को महिला ब्यूटी पार्लर बंद करके अपने घर जा रही थी। जब वह बीच रास्ते पर पहुंची तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की। अपनी मां को बचाने के लिए मुकुल भी वहां पहुंचा, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.