बलिया, मार्च 21 -- बलिया। सिकन्दरपुर पुलिस ने लूट का प्रयास करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। शुक्रवार को सिकन्दरपुर कस्बा में ई-रिक्शा पर सवार एक महिला ने आरोपियों ने जेवर छीनने का प्रयास किया। हालांकि महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। छानबीन में पता चला कि आरोपी गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के कोहड़ा बुजुर्ग निवासी रेखा पत्नी विशाल व अर्चना पत्नी मुकेश नोना तथा देवरिया के सलेमपुर थाना क्षेत्र के जयराम कौड़िया निवासी जूनी पत्नी अशोक है। पूछताछ महिलाओं ने बताया कि घूम-घूमकर सवारी गाड़ियों में तथा भीड-भाड़ वाले स्थानों पर औरतों के चैन आदि छीनने और चोरी करने का कार्य करती है। इसके पूर्व गड़वार थाना क्षेत्र में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुकी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.