लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 13 -- पलवल, अजित कुमार। करमन टोल प्लाजा पर ट्रक चालक को लिफ्ट के बहाने रोककर उसके साथ मारपीट करने, बंधक बनाने और ट्रक सहित नकदी लूट मामले में होडल थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम (निवासी खेड़ी कंकर, नूंह) के रूप में हुई है। होडल थाना प्रभारी के अनुसार नूंह जिले के गांव रवा निवासी ट्रक चालक मोहम्मद जैद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई की रात करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी लेकर कोसीकलां से आ रहा था। करमन टोल प्लाजा के पास तीन युवकों ने होडल जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। यह भी पढ़ें- बालूघाट पर रंगदारी को लेकर ट्रक फूंका जैद ने उन्हें ट्रक में बिठा लिया। इसके बाद लूट की वरदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- बालूघाट पर रंगदारी को लेकर ट्रक फूंका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.