बिजनौर, जून 27 -- नजीबाबाद पुलिस ने लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने माता-पिता के साथ मोटरसाइकिल से नगीना से घर लौट रहा था। इसी दौरान एनआईआईटी कॉलेज के निकट नहर पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी मां के हाथ से रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया था। नजीबाबाद में थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- लूट का खुलासा: मोबाइल और बाइक सहित दो गिरफ्तार प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एसआई नकुल शर्मा, सौरभ सिंह, कां ओमवीर सिंह एवं कां अंकित की टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात मे शामिल...