जमशेदपुर, फरवरी 26 -- टाटानगर रेल थाना के दो दारोगा लूट की घटना के केस को मारपीट में दर्ज करने के कारण बुधवार को सस्पेंड कर दिए गए। इनमें सब इंस्पेक्टर कमलेश राम और जीतराम उरांव शामिल हैं। रेलवे पुलिस के डीजी अनिल पालटा ने यह कार्रवाई की। इससे रेल थाना के पुलिसकर्मियों में हड़कंप है। बताया जाता है कि ड्यूटी में लापरवाही के कारण यह कार्रवाई की गई है। दोनों दारोगा पर आरोप है कि लूट की घटना को मारपीट में तब्दील कर आरोपियों का बचाव किया। 1 जनवरी की रात टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रायगढ़ निवासी संदीप कुमार मंडल पर दो अपराधियों ने छिनतई के लिए चाकू से हमला किया था। इससे संदीप कुमार मंडल जख्मी होकर शिकायत के लिए थाना गए थे। पुलिस ने उनका इलाज भी कराया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राहुल उर्फ रोहित कुमार नामक एक आरोपी पकड़ा गया था। वरीय...