फतेहपुर, अप्रैल 5 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मदद अलीपुर चौराहा में एक सप्ताह पूर्व एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट के बाद लूट की घटना हुई थी जिस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी जिसमें एक आरोपी को रविवार पुलिस ने ट्रैक्टर की चाबी व नगदी के साथ गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। लोहारन डेरा मजरा रायपुर भसरौल गांव निवासी शिवम यादव 28 मार्च को ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था तभी मददअलीपुर चौराहा के पास क्षेत्र के अर्जुनपुर रेवाड़ी गांव निवासी बलराम निषाद और नीरज निषाद व दो अज्ञात लोगों ने शराब के नशे में शिवम के साथ मारपीट किया फिर उसके ट्रैक्टर की चाबी मोबाइल व नगदी लेकर भाग गए थे। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.