मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गुलशन कुमार सिंह, केशवपुर (हरदियाबाद के समीप) का निवासी है। बताया कि यह मामला इसी साल फरवरी महीने का है, जब लूट की एक घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बताया कि इस कांड में कुल चार लोग शामिल थे, जिनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुलशन तभी से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गिरोह का एक और सदस्य नौवागढी निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.