लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, मार्च 23 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे ढाला के समीप लूटकांड के एक फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को भी पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि 28 सितंबर 2025 को केनगर रेलवे ढाला के पास एक राहगीर से लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले में शामिल एक वांछित आरोपी डगरुआ थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी मनोज साह का 20 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कांड में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब पकड़ लिया गया है। वहीं, शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.