छपरा, मार्च 20 -- छपरा, हमारे संवाददाता। भगवान बाजार थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुए लूट कांड का शुक्रवार को पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए फरार चल रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सोनू अंसारी और लक्ष्मण साहनी के रूप में की गई है, जो डुमरिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं। दोनों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में भगवान बाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ...