लखीसराय, अप्रैल 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र में बीएड कॉलेज के समीप हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अशोक धाम बाईपास इलाके में अपराधी घात लगाकर राहगीरों को निशाना बनाते थे और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। ज्ञात हो कि 22 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे रविन्द्र कुमार तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी अशोक धाम मंदिर और बीएड कॉलेज के बीच अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर उनकी बुलेट बाइक (BR53H...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.