गाजीपुर, जून 2 -- भांवरकोल। पुलिस ने सोमवार की सुबह लूट की घटना को अंजाम देने के आरोपी शेरपुर खुर्द निवासी आयुष राय को पूर्वांचल एक्जिट पॉइंट कुंडेसर से गिरफ्तार कर लिया। शेरपुर खुर्द निवासी अनिल पांडेय ने 25 फरवरी 2026 को अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर बताया था कि जब वह यजमानी कराकर घर जा रहे थे। एक युवक ने गाली गलौज करने के साथ ही उनके मोबाइल और नगदी छीन ली। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी शेरपुर अनोज सिंह कुंडेसर के पास पहुंच गए और वहां खड़े आयुष राय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आयुष राय के पास से एक मोबाइल और 1110 रुपए भी बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...