इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। लूट के मामले में कोर्ट ने आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई है। घटना तीन साल पहले इकदिल थाना क्षेत्र में हुई थी। विशेष लोक अभियोजक गौरव दीक्षित ने बताया कि ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला करन निवासी विकास दो फरवरी 2023 को आटो में सवार होकर अपने गांव के लिए निकला था। आटो में पहले से ही तीन लोग सवार थे। आटो के चितभवन गांव के पास पहुंचते ही आटो चालक व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए तीन हजार रुपए लूट लिए। तहरीर के आधार पर इकदिल थाने में मामला दर्ज किया। विवेचना के बाद आटो चालक अक्षय के अलावा आदिल, सौरभ उर्फ छोटे अबरार के नाम प्रकाश में आए। यह भी पढ़ें- दंपति को पीटने में पांच को चार-चार साल की सजा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। सुनवाई विशेष न्यायाधीश दस्यु प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.