अमरोहा, मार्च 17 -- हसनपुर, संवाददाता। लूट के विरोध पर शराब के ठेके से लौट रहे सेल्समैन के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी। लुटेरे गए 20 हजार रुपये से भरा थैला लेकर भाग निकले थे। गंभीर घायल सेल्समैन को उपचार के दौरान रविवार को होश आया तो उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि, सरगना फरार है। लूटे गए 20 में से 16 हजार रुपये बरामद हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव करनखाल में नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी विवेक गुप्ता की देशी शराब की दुकान है। इस पर उनके मोहल्ले का भरत कुमार पुत्र भूकनदास सेल्समैन का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि भरत बीती 10 मार्च की रात दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। शहर से करीब एक किमी पूर्व पर कोल्हू वाली पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.