पीलीभीत, मार्च 25 -- पूरनपुर। चोरी और लूट के दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एक आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर ज. भायपुर के रहने वाले आशु पांडे उर्फ अंशु पुत्र सुरेंद्र पांडे के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली के अलावा कई अन्य थानों में बाइक चोरी और लूट के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आनंद प्रकाश पुत्र रघुनंदन प्रसाद निवासी मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के खिलाफ भी बाइक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस कार्रवाई में बताया गया है कि दोनों आरोपी गैंग बनाकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने असम हाईवे से गैंगस्टर के आरोपी आनंद...