भदोही, मई 25 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र क्षेत्र में पिछले कई महीनों में करीब एक दर्जन से अधिक चोरी, उचक्कागिरी, लूट की घटनाएं हुईं हैं। एक भी मामले का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इसे लेकर दुकानदारों एवं व्यापारियों में रोष है। बता दें कि नगर के अलावा थाना क्षेत्र के आसपास में भी कई चोरी की घटनाएं घटित हुई हैं। लेकिन आज तक पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पाई। इसी तरह नगर के सरकारी अस्पताल गली में सर्राफा कारोबारी मनोज सेठ के साथ लूट की घटना घटित हुई थी। स्टेशन रोड पर बाइक चोरी की घटना हुई। इतना ही नहीं, उचक्कागिरी की घटनाएं भी दर्जन भर घटित हुई हैं। इसी तरह लालनगर स्थित देसी शराब की दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। शिखापुर बाजार में महिला की सोने की चेन लूट कर उचक्के भाग निकले थे। लोगों में इस बात की चर्चा है कि एक भी मामले ...