बागेश्वर, फरवरी 1 -- धरमघर वन रेंज के अंतर्गत तिपोला गांव में जंगली सुअर ने उस वक्त एक युवक पर हमला कर दिया जब वह जानवरों के लिए सूखी घास लेने घास के ढेर (लूटे) के पास गया था। वहां पहले से मौजूद सुअर ने उसे 25 फिट नीचे खाई में फेंक दिया। मौजूद लोगों के शोर मचाने पर जंगली सुअर भागा। घायल को ग्रामीण सीएचसी कांडा लाए। वन कर्मी भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायल का हाल जाना। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तिपोला निवासी 16 वर्षीय हर्षित पिलख्वाल पुत्र आनंद सिंह रविवार की सुबह आंगन में ही लूटे से घास निकालने के लिए साढ़े नौ बजे गया। दो लूटों के बीच में पहले से ही सुअर छिपा बैठा था। जैसे ही वह लूटे से घास निकालने लगा तो सुअर ने उसपर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी कंचना देवी ने बताया कि सुअर ने उसे 25 फिट नीचे खाई में गिरा दिया। इस हमले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.