फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद । कादरीगेट थाना पुलिस की टीम ने लूटे मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक विशेष कुमार ने बताया कि काशीराम कॉलोनी हैबतपुर गढ़िया के दो युवकों को पकड़ा गया है। इन दोनों ने घटना कबूल कर ली है। इनसे पैसे भी बरामद किए गए हैं। इनसे जो जानकारी मिली है उस पर पुलिस की टीम काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को सरबजीत ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि ई रिक्शा में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर सरबजीत से नगदी और मोबाइल लूट लिया गया। जिसको के चलते इन दोनों को पकड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...