बिहारशरीफ, मई 10 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान दो लुटेरों को पटना से लूटे गये सीएनजी टेम्पो के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसआई राहुल कुमार ने बताया कि पटना के गर्दनीबाग से टेम्पो लूटने के बाद दोनों बदमाश नवादा की ओर जा रहे थे। हटिया मोड़ के पास वाहनों की जांच चल रही थी। पुलिस को देखकर चालक टेम्पो को लेकर भागने लगा। संदेह होने पर पीछा कर उन्हें पकड़ा गया। उनकी पहचान वैशाली जिला के राघोपुर निवासी अरविंद कुमार व राजकुमार के रूप में की गयी है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...