लखनऊ, मार्च 8 -- अमीनाबाद पुलिस ने शनिवार को लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद किया। अमीनाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि चार नवंबर को सीतापुर के बिसवां रौसा गांव निवासी रामहरख ने थाने में तहरीर दी थी कि उनकी बेटी चारबाग से कैसरबाग चौराहे की ओर ऑटो से जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो लोग आए। जब ऑटो लाटूश रोड स्थित एक मस्जिद के पास पहुंचा तो बाइक सवार चलती ऑटो से बेटी का पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में बेटी के दो मोबाइल, 1500 सौ रुपये, दो चांदी के कंगन, दो चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी की टूटी हुई गले की चेन रखी थे। आरोपी की पहचान दीपक गौतम ग्राम काकराबाद, माल के रूप में हुई। पुलिस उसके साथी को तलाश रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...