जहानाबाद, फरवरी 10 -- मखदुमपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो दोस्तों से लूटपाट का किया उद्भेदन फरार दो लुटेरों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो दोस्तों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिए जाने के मामले का उद्वेदन कर लिया है। घटना में लूटे गए दोनों मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। लूट के इस मामले में विधि विरुद्ध एक बालक को पकड़ा गया है। घटना में शामिल दो अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस उसके संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार को मखदुमपुर के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अपराह्न में मखदुमपुर जमुने पुल छठ घाट के समीप मखदुमपुर डीह के निवासी रौशन कुमार और उसके एक दोस्त के साथ लूटपाट की घटना को ...