औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- नवीनगर,संवाद सूत्र। एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए नवीनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर-टंडवा रोड मुख्य पथ पुनपुन नदी के समीप से लूटी हुई अपाची बाइक के साथ घुजा गांव निवासी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि मोटरसाइकिल लूट मामले में माली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अनिकेत कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी में अनिकेत के द्वारा बताया गया कि बीते 28 अक्टूबर को अजनिया गांव से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अपने घर मिर्जापुर जा रहा था कि बीच रास्ते में अंकोरहा गांव के समीप पांच अज्ञात लोगों के साथ रहे घुजा गांव निवासी विक्की कुमार ने बाइक रुकवाई एवं पिस्टल का भय दिखाकर मारपीट कर मोटरसाइकिल, सोने की चेन तथा मोबाइल छीन लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.