सासाराम, जून 5 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। एक माह पूर्व डेहरी-राजपुर पथ पर तेतराढ़ बाल से लूटी गई गोगो टेम्पो को पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया। बताया जाता है कि टेम्पो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा परिसर में लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना लायी। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि एक माह पूर्व डेहरी-राजपुर पथ पर तेतराढ़ बाल से बाजार निवासी राजकुमार की बाइक सवार अपराधी टेम्पो लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार टेम्पो की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई थी। गुरुवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि लूटी गई टेम्पो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में लावारिस हालत में खड़ी है। यह भी पढ़ें- लूटी गई टेम्पो एक माह बाद दिनारा से बरामद सूचना मिलते ही पु...