लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और स्टाफ क्लब की ओर से प्रोफेसर राजीव मनोहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची के कुलपति नियुक्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां सभी शिक्षकों ने प्रोफेसर राजीव मनोहर का पुष्पगुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान किया। संकायाध्यक्ष कला संकाय प्रोफेसर अरविंद मोहन, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर शीला मिश्रा, लूटा अध्यक्ष प्रोफेसर अनित्य गौरव, महामंत्री प्रोफेसर राममिलन, क्लब सेक्रेटरी डॉ. विनीत कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...