हमीरपुर, जनवरी 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में दो लुटेरों ने घर में घुसकर लूटपाट की थी। गृहस्वामी के जागने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। परिजनों ने एक लुटेरे को दबोच लिया था। जबकि दूसरा लूट का माल लेकर भाग निकला था। विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट अनिल कुमार खरवार ने दोनों लुटेरों को आठ वर्ष का कठोर कारावास व 16 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। सहायक शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इंगोहटा निवासी पीड़ित मुकेश कुमार परदेशी ने 9 अप्रैल 2022 को सुमेरपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती देर रात दो लुटेरों ने उसके घर में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। आहट मिलने पर जब उसकी नींद खुली तो वह बाहर निकला। जिस पर दोनों लुटेरों ने उस पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान शोर मचाने पर परिजन जाग गए। जिन्होंने एक चोर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.