संभल, मार्च 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में सोमवार देर रात हुई लूटपाट और खेत पर महिलाओं से हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है, उम्मीद है जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे। असालतपुर जारई गांव में सोमवार रात बेखौफ बदमाशों ने हरपाल सिंह के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। दिल्ली निवासी बदमाश नफीस को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस घायल बदमाश का इलाज करा रही है। लूटपाट की वारदात के खुलासे के लिए थाने की दो टीमों के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम की लगी हैं। पुलिस टीमों ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस के हाथ कुछ साक्ष्य ...