फरीदाबाद, अप्रैल 13 -- पलवल, सरसमल। शहर थाना पुलिस और क्राइम यूनिटों के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने सोना और नगदी की ब्लाइंड लूट में शामिल अंतरराज्यीय गैंग के तीन और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दो अप्रैल को बदमाशों ने खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) का अधिकारी बताकर राष्ट्रीय राजमार्ग 10 स्थित हुडा चौक के समीप नामी सर्राफा कारोबारी की कार को रुकवाकर कार चालक राजकुमार और कर्मचारी विजय से 30 तोला सोना और 31 लाख की नगदी लूट ली थी। पुलिस ने 12 अप्रैल को ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद के नजदीक से इस लूट में शामिल आरोपी दिल्ली निवासी विजेंद्र कुमार और अमित और झज्जर निवासी नरेंद्र कुमार को पकड़ा है। यह भी पढ़ें- चोर गैंग के सदस्य को नहीं मिली जमानत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...