रुद्रपुर, जनवरी 31 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में युवक से लूटपाट व मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फुलसुंगा शिव गार्डन कॉलोनी निवासी सौरभ शर्मा ने बताया कि 29 नवंबर 2025 की रात वह दुकान से स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी जनपद रोड पर सुच्चा बदमाश व उसके तीन अज्ञात साथियों ने घेरकर डंडे, हॉकी और चाकू से हमला किया। आरोप है कि हमलावर आईफोन, सोने की चेन और 74 हजार रुपये नकद लूट ले गए। हाथ टूटने सहित गंभीर चोटें आईं। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.