फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी में चाकू दिखाकर सोने की चेन लूटने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी के दूसरे साथी को भी दबोच लिया है। पुलिस ने सोमवारको आरोपी को अदालत में पेश करचार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयपुर निवासी सैफ कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली और राजस्थान में शस्त्र अधिनियम, लूट और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी साजिद कुरैशी के साथ मिलकर ग्रीनफील्ड कॉलोनी में 17 अप्रैल को ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी अमरदीप को चाकू दिखाकर सोने की चेन की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.