मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- सरैया हिसं। थाना क्षेत्र के अंबारा चौक स्थित रेडिमेड दुकान के संचालक से रंगदारी मांगने और लूट की घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात ट्रेनी आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमवी के नेतृत्व में छापेमारी कर रेवा बीचला टोला निवासी मनोज कुमार सिंह और शशि सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। केस के आईओ मिथिलेश गुप्ता ने बताया कि पूछताछ के बाद बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, वह घर छोड़कर फरार हैं। गौरतलब है कि सोमवार रात रेडिमेड दुकान के संचालक कुकुड़िया निवासी अखिलेश सिंह से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर दुकान नहीं खोलने की धमकी दी थी। मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.