नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, का.सं.। शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में चांदी गलाने की दुकान में काम करने वाले एक कारीगर से लूटपाट कर बदमाशों ने चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान गांधी नगर के रघुवरपुरा- दो निवासी 34 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। वह शास्त्री गली स्थित मुल्तानी मोहल्ला में चांदी गलाने की दुकान पर कारीगर के तौर पर काम करता है। 27 जनवरी की रात करीब 11 बजे सुभाष काम खत्म कर घर लौट रहा था। जब वह रघुवरपुरा-दो की गली नंबर नौ में पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगे। आरोप है कि विरोध करने और मदद के लिए चिल्लाने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.