पटना, मार्च 10 -- मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारा में रविवार की रात लूटपाट की साजिश रचते मनीष कुमार उर्फ मानव को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी फरार हो गये। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपित के पास से एक कट्टा, एक बंदूक और एक कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के लवली बिन्द टोली सिमरियाघाट निवासी बहादुर महतो का पुत्र है। मनीष की निशानदेही पर रिफाइनरी पानी पाइप लाइन पुल के पिलर के ऊपर गाडर के बीच छिपाकर रखा एक दुनाली बंदूक बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...