भागलपुर, जनवरी 23 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मीरगंज वार्ड 11 में होलसेल व्यवसाई के दुकान व घर में पिछले दिनो हुई लूटपाट की घटना को लेकर एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने आक्रोश व्यक्त किया है । घटना की सूचना पर बीते गुरुवार की शाम निशांत यादव ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली एवं मुरलीगंज थानाध्यक्ष की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की । उन्होंने कहा कि मुरलीगंज थानाध्यक्ष का क्रियाकलाप संदेह के घेरे में है । पीड़ित व्यापारी के दुकान पर बीते 11 जनवरी को भी लुट हुई थी । जिसका आवेदन थाना में दिया गया था, लेकिन न तो उसका कोई एफआईआर दर्ज किया गया और ना ही उसकी कोई जांच की गई । जिस वजह से अपराधियों ने बिना डरे पुनः 9 दिन बाद उसी व्यापारी के घर लूट कि घटना को अंजाम दिया । प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.