समस्तीपुर, अप्रैल 27 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के खोकसाहा वार्ड 17 निवासी पोषण महतो के पुत्र सुरेंद्र कुमार ने  दुकान में लूटपाट करने एवं विरोध करने पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज करवाया है। बताया है कि वो एक स्वीट्स पर 25 अप्रैल की रात्रि मिठाई बन रहा था। तभी चार बाइक पर आठ की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने दुकान पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगा। एक ने पिस्टल कनपटी में सटा दिया। विरोध करने पर विनोद कुमार भारती, रूपेश कुमार, लाट साहेब एवं चार अज्ञात सभी मिलकर लूटपाट करने लगा। गले से सोना का चक्ति एवं बिक्री का 15 हजार रूपया लूट लिया। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर रखने से मना किया तो दंपति को पीटकर किया घायल शोर मचाने पर  हाथ में रखे पिस्टल से हमला कर सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर बगल के मोबाइल दुकान से उसका भा...