गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर पुलिस ने चेन छिनैती और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के गांव भायपुर निवासी हैप्पी और थाना सादाबाद जिला हाथरस के गांव आरती निवासी देवेश हैं। वर्तमान में दोनों मसूरी थाना क्षेत्र के मिसलगढ़ी में रह रहे थे और आसपास के इलाकों में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। एसीपी के मुताबिक बीते 14 अप्रैल को कर्पूरीपुरम निवासी नीशू नाम की महिला ने चेन छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुरागरसी और तकनीक की मदद से आरोपियों की पहचान की और शुक्रवार गोविंदपुरम क्षेत्र से उन्हें धर दबोचा। यह भी पढ़ें- मानगो मारपीट व लूट कांड में दो आरोपी हिरासत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.